नई दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप मामले में नेता विपक्ष ने नेता विजेन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सच जानकार भी चुप रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार सत्येंद्र जैन को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. ऋषिराज और उसके सत्येन्द्र जैन से संबंध सामने आ चुके हैं फिर से सरकार चुप है। जबकि ऐसे व्यक्ति को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए था, परन्तु सरकार कुछ बोल भी नहीं नहीं है।
सीबीआई बरामद दस्तावेजों की सत्यता के बारे में स्थिति स्पष्ट कर चुकी है, लेकिन आप उसकी विश्वसनियता पर भी शक कर रही है। गुप्ता ने कहा कि सत्येन्द्र जैन, आप के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता, डॉ. ऋषिराज के भ्रष्टाचार के त्रिकोण की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजेश गुप्ता ने डॉ. ऋषिराज को सत्येन्द्र जैन से मिलवाया था।
उन्होंने जैन से जुड़े मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने 10 सवाल पूछे हैं जिसमें स्वास्थ्य मंत्री पर बचाव करने का कारण, दिल्ली डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. ऋषिराज को सीबीआई द्वारा रिश्वत मांगने के आरोप में पकड़े जाने के बावजूद भी कोई कार्यवाही न करने, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने डॉ. ऋषिराज को डेंटल काउंसिल का नामित सदस्य तथा बाद में रजिस्टार नियुक्त करवा भ्रष्टाचार की नीव रखी थी, स्वास्थ्य मंत्री के संपत्ति के कागज डेंटल काउंसिल के रजिस्टार के घर क्यों पाए गए सहित अन्य प्रश्न हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।