दिल्ली में लड़कियों के साथ दिनों-दिन बढ़ती वारदातो ने लड़किया में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। हर दिन किसी न किसी मासूम को हवस का शिकार बनाया जा रहा है। हाल ही में द्वारका इलाके में एक 19 वर्षीय युवती के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर मारपीट और बलात्कार का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवती को एक मेट्रो स्टेशन के बाहर छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि बाद में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक युवती अचेत अवस्था में मिली। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने शनिवार देर रात गुड़गांव के शिव चौक इलाके से एक कैब ली थी। उस कैब में तीन लोग पहले से मौजूद थे।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रजोकरी सीमा पर एक व्यक्ति के उतरने के बाद वे दिल्ली-हरियाणा सीमा के आसपास के इलाके में गाड़ी को यहां-वहां घुमाने लगे। आरोपी युवती को एक सुनसान जगह ले गए। युवती ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटनास्थल पर पहुंचे पर आरोपियों ने उसे कार से उतारा फिर उसके साथ मारपीट करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वे द्वारका में एक मेट्रो स्टेशन के पास उसे कार से फेंक गए।
पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के अमनपुरा निवासी विदुर (24) व मुल्लाहेड़ा निवासी सुमित (24) के रूप में हुई है। पीड़िता ने कैब की नंबर प्लेट के आखिरी के तीन अंक याद कर लिए थे। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए उन्हें इस बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद नंबर के आधार पर कैब ढूंढ निकाली गई और पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर विदुर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद दूसरा आरोपी सुमित को भी पकड़ लिया गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे