नई दिल्ली : राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक और दो डिग्री अधिक दर्ज किए गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को तापमान 39 और 26 डिग्री के बीच बना रहेगा। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान पालम केन्द्र पर 41 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान आद्रता 57 और 36 फीसद दर्ज की गई।
दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़त बनाए हुए है। वर्ष 2011 से अभी तक के आंकड़ों पर गौर करें तो केवल 2016 में अधिकतम तापमान 27 अप्रैल के दिन 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा 2011 से अभी तक शुक्रवार को 27 अप्रैल का तापमान सबसे अधिक रहा है। दिल्ली के दूसरे केन्द्रों की बात करें तो शुक्रवार को लोधी रोड 38.4, रिज 38, आया नगर 37.9, डीयू 37.7, जाफरपुर 39.8, मुंगेशपुर 38, नजफगढ़ 37.8 और नरेला में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
अगले कुछ दिनों तक तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच बना रहेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में शुक्रवार को तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।