नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से आंशिक रूप से बादल छाये रहे फिर भी दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिली हैं । जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक रहा। इसके साथ ही मौसम विशेषज्ञो ने बताया है कि दिल्ली में शाम को भारी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आस-पास रहेगा। सुबह न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिनभर बादल छाये रहेंगे। जबकि आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत रहा।
मौसम अधिकारियों ने आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ ही शाम को बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना व्यक्त की है। कल, यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44.6 और 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।