लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पद की दौड़ में शामिल होंगे

NULL

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम के निदेशक रवि शास्त्री राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद की दौड़ में शामिल होंगे और उन्होंने मंगलवार को इसके लिये आवेदन करने की पुष्टि की। मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली के खासे पसंदीदा शास्त्री वर्ष 2014 से 2016 के बीच टीम इंडिया के निदेशक रह चुके हैं और उनके मार्गदर्शन में टीम 2015 विश्वकप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। हालांकि कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह अपने पद से हट गये थे।

virat and ravi

                                                                                                 source

शास्त्री ने हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कोच पद पर आवेदन मांगने पर भी इस पद के लिये आवेदन नहीं किया था। लेकिन कोच अनिल कुंबले के अचानक इस्तीफे के बाद बोर्ड ने और आवेदन मांगे थे जिसके बाद शास्त्री का यह निर्णय सामने आया है। समझा जाता है कि शास्त्री के पद पर आवेदन नहीं भरने पर कप्तान विराट ने काफी असंतोष जताया था जिनके शास्त्री के साथ काफी करीबी संबंध माने जाते हैं।

kumble2

                                                                                              source

इससे पहले गत वर्ष भी शास्त्री ने कोच पद के लिये आवेदन किया था लेकिन तब पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को प्राथमिकता देते हुये एक वर्ष के लिये टीम का मुख्य कोच चुना गया था। कुंबले का चयन बोर्ड की सचिन तेंदुलकर वीवीएस लक्ष्मण और सौरभ गांगुली की तीन सदस्यीय समिति ने किया था। कुंबले ने गत सप्ताह ही कप्तान विराट के साथ मतभेदों के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था।

dhoni1

                                                                                            source

कोच कुंबले का कार्यकाल चैंपियंस ट्राफी के बाद समाप्त हो गया था लेकिन बोर्ड ने उन्हें कैरेबियाई दौरे तक पद पर बने रहने के लिये कहा था। लेकिन लंदन से टीम के सीधे वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले ही कुंबले ने पद छोड़ दिया था। भारतीय टीम के मुख्य कोच के लिये पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में इससे पहले पूर्व क्रिकेटर वीरेंद, सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पाइबस और लालचंद राजपूत शामिल थे जिनकी पुष्टि खुद बीसीसीआई ने की है।

ravi sastri1

                                                                                              source

शास्त्री ने इस दौड़ में शामिल कर मुख्य कोच पद की रेस को रोमांचक बना दिया है। उनके मार्गदर्शन में भी भारतीय टीम ने काफी सफलता देखी और श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया और एशिया कप भी जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।