लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड भी कैशलेस होगा

NULL

नई दिल्ली : नोटबंदी के बाद कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने में जुटी केंद्र सरकार की पहल दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को भी रास आ रही है। दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड को टोकन वेडिंग मशीन की मदद से कैशलेस व्यवस्था से रिचार्ज कर सकते हैं और यात्रा टोकन भी खरीद सकते हैं।

token macine

                                                                                           source

इन मशीनों से अभी तक नकदी से ही टोकन खरीदे या कार्ड को रिचार्ज किया जा सकता था। यह व्यवस्था अभी फिलहाल हेरिटेज लाइन के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर शुरू की गयी है और इसे धीरे धीरे सभी लाइनों के मेट्रो स्टेशनों पर लगी मशीनों में शुरू किया जायेगा। जिन यात्रियों के पास मोबाइल फोन नहीं होगा या मोबाइल में पेटीएम की सुविधा नहीं होगी, उनके लिए भी कैशलेस भुगतान की व्यवस्था की जाएगी।

metro macine1

                                                                                             source

दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह वेडिंग ने आज लाल किला मेट्रो स्टेशन पर इस व्यवस्था का उद्घाटन किया। इसके लिए मेट्रो ने मशीनों के साथ प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें भी लगाई हैं जिनमें पिन डालकर यात्री डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये अपने स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कर सकेंगे। उन्हें कार्ड रिचार्ज करने तथा टोकन खरीदने के लिए अलग से नगदी लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी।

ctm machine

                                                                                            source

यह व्यवस्था लाल किला मेट्रो स्टेशन पर लगी 6 टीवीएम और दो आर सी टी एम मशीनों में उपलब्ध करायी गयी है। अगले चरण में यह व्यवस्था इसी लाइन के स्टेशनों पर लगी 36 अन्य मशीनों में शुरू की जायेगी और इस वर्ष के अंत तक इसे बढाकर 400 मशीनों में किया जायेगा। अगले वर्ष 500 और टीवीएम मशीनों में यह प्रणाली शुरू कर दी जायेगी। ये टीवीएम मशीनें टच स्क्रीन प्रणाली पर काम करती हैं और इनमें मेट्रो के समूचे नेटवर्क का डिजीटल मैप है। सुरक्षा के लिहाज से इन मशीनों को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया गया है। डेबिट या क्रेडिट कार्ड से टोकन खरीद या रिचार्ज पर यात्रियों को निर्धारित प्रभार देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 19 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।