लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

छत्तीसगढ़ के सूखा पीड़ित किसानों को मुआवजा वितरित

लगभग 68 हजार 17 लाख रूपए और बिलासपुर जिले के 77 हजार 227 किसानों को 43 करोड़ 57 लाख रूपए का मुआवजा वितरण किया गया है।

रायपुर : राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में अब तक नौ लाख 58 हजार से ज्यादा सूखा पीडि़त किसानों को 568 करोड़ 67 लाख रूपए का मुआवजा दिया जा चुका है। मुआवजा वितरण लगभग पूर्णता की ओर है। ज्ञातव्य है कि राज्य के 27 में से 21 जिलों के इन किसानों की खेती पिछले वर्ष 2017 के खरीफ मौसम में अल्प वर्षा से प्रभावित हुई थी। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां बताया किप्रभावित जिलों में 96 तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित किया गया था, जहां राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नौ लाख 58 हजार 411 किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत यह मुआवजा राशि वितरित की गई है।

इनमें सबसे ज्यादा लगभग दो लाख 34 हजार किसान राजनांदगांव जिले के हैं, जिन्हें आरबीसी 6-4 के तहत 124 करोड़ 96 लाख रूपए का मुआवजा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के एक लाख 32 हजार 599 किसानों को 84 करोड़ 49 लाख रूपए, बेमेतरा जिले के एक लाख 22 हजार 659 किसानों को लगभग 68 हजार 17 लाख रूपए और बिलासपुर जिले के 77 हजार 227 किसानों को 43 करोड़ 57 लाख रूपए का मुआवजा वितरण किया गया है।

कबीरधाम (कवर्धा) जिले के 46 हजार 818 किसानों को 23 करोड़ 43 लाख रूपए, रायगढ़ जिले के 36 हजार 552 किसानों को 18 करोड़ 71 लाख रूपए, गरियाबंद जिले के 34 हजार 164 किसानों को 20 करोड़ 51 लाख रूपए, कांकेर जिले के 32 हजार 649 किसानों को 35 करोड़ 66 लाख रूपए और दुर्ग जिले के 34 हजार 244 किसानों को 24 करोड़ 85 लाख रूपए मुआवजे के रूप में दिए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार बालोद जिले के 25 हजार 940 किसानों को पांच करोड़ 20 लाख रूपए और महासमुंद जिले के 30 हजार 510 किसानों को 29 करोड़ 09 लाख रूपए की मुआवजा राशि दी जा चुकी है।

इसी कड़ी में मुंगेली जिले के 22 हजार 094 किसानों को 12 करोड़ 86 लाख रूपए, धमतरी जिले के 22 हजार 275 किसानों को 14 करोड़ 27 लाख रूपए का मुआवजा दिया जा चुका है। कोरिया (बैकुण्ठपुर) जिले में 21 हजार 169 किसानों को आठ करोड़ 88 लाख रूपए, रायपुर जिले में 20 हजार 943 किसानों को 14 करोड़ 17 लाख रूपए, दंतेवाड़ा जिले में 19 हजार 619 किसानों को 17 करोड़ 77 लाख रूपए, कोण्डागांव जिले में 16 हजार 052 किसानों को पांच करोड़ 65 लाख रूपए और बीजापुर जिले में दस हजार 709 किसानों को लगभग आठ करोड़ 67 लाख रूपए का मुआवजा दिया जा चुका है। नारायणपुर जिले में सात हजार 665 सूखा प्रभावित किसानों को लगभग दो करोड़ 48 लाख रूपए, जांजगीर-चांपा जिले में सात हजार 144 किसानों को तीन करोड़ 14 लाख रूपए और कोरबा जिले में तीन हजार 461 किसानों को दो करोड़ 13 लाख रूपए का मुआवजा दिया गया है।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े  पंजाब केसरी अख़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।