राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की केरल में आए दिन हो रही निर्मम हत्याओं के विरोध में भाजपा द्वारा आयोजित जनरक्षा यात्रा के दूसरे दिन आज यहां पुलिस ने माकपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की तेज बौछार की। आज की जनरक्षा यात्रा का नेतृत्व केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह और गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने किया प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में तख्तियां और बैनर थाम रखे थे जिनपर केरल सरकार और राजनीतिक हत्याओं के विरोध में नारे लिखे हुए थे।
BJP’s Jana Raksha Yatra in #Delhi over killings of BJP and RSS workers in Kerala; Union Ministers V K Singh and Kiren Rijiju also take part. pic.twitter.com/hOj2BXRSwV
— ANI (@ANI) October 9, 2017
प्रदर्शनकारियों ने केरल की वाममोर्चा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस बीच रक्षा यात्रा के विरोध में माकपा ने भी रैली निकाली। माकपा नेता प्रकाश करात और वृंदा करात ने रैली का नेतृत्व किया। श्री करात ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के लोग पिछले एक सप्ताह से माकपा कार्यालय के बाहर धरना दिए बैठे हैं जिससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। ‘हमने आज विरोध रैली केरल सरकार की छवि बिगाडऩे के लिए भाजपा के बेबुनियाद आरोपों की पोल खोलने के लिए निकाली है। भाजपा केरल सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है।’
CPI-M holds protest against RSS and BJP in Delhi; CPI-M’s Prakash Karat and Brinda Karat present pic.twitter.com/FhQg3qzNmK
— ANI (@ANI) October 9, 2017
भाजपा की रक्षा यात्रा को देखते हुए पुलिस ने आज माकपा कार्यालय के बाहर पहले से ही सुरक्षा कड़ी कर रखी थी तथा चारों और बैरीकेड लगा दिए थे। प्रदर्शनकारी जैसे ही कार्यालय की ओर बढ़े पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया और जबरन हटाने की कोशिश की लेकिन जब वह डटे रहे तो पुलिस ने उनपर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। केरल में वाम मोर्चा की सरकार है जहां आए दिन भाजपा और माकपा के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष होता रहता है।
हिसंक राजनीतिक झड़पों में अब तक भाजपा और संघ के करीब 120 लोग मारे जा चुके हैं। इन झड़पों में कयी माकपा कार्यकर्ताओं की भी मौत हुयी है। अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या के विरोध में भाजपा ने तीन अक्टूबर को केरल के मुख्यमंत्री के गृह जिले कन्नूर से जन रक्षा यात्रा की शुरुआत की थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस यात्रा का आगाज किया था। शाह के नेतृत्व में कल राजधानी में रक्षा यात्रा निकाली गयी थी। जिसमें उन्होंने केरल की वाम सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा था कि राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के इशारे पर मारा जा रहा है। देश के अलग अलग हिस्सों में यह यात्रा 17 अक्टूबर तक चलेगी।