पटना : बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन के पक्ष में 21 जनवरी, 2018 को आयोजित राज्यव्यापी मानव श्रृृंखला के सफल आयोजन एवं विधि-व्यवस्था प्रबंधन हेतु जिलाधिकारी कुमार रवि एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज का आज संयुक्त ब्रिफिंग ज्ञान भवन, पटना में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि मानव श्रृृंखला मध्याह्न 12:00 बजे से 12:30 बजे अपराह्न के बीच आयोजित है। मानव श्रृृंखल पटना के गांधी मैदान से निकल कर राज्य विभिन्न कोनों तक जायेगाी।
इस क्रम में मानव श्रृृंखला गांधी मैदान से निकल कर विभिन्न दिशाओं में समीपवर्ती जिलों के सीमा तक जाकर संबंधित जिला के श्रृृंखला में मिलेगी एवं इसी प्रकार आगे चलती जायेगी। मानव श्रृृंखला का केन्द्र बिन्दु एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान, पटना है। गांधी मैदान में मानव श्रृृंखला से बिहार के नक्शा का निर्माण होगा एवं इसी श्रृृंखला से चार श्रृृंखला निकाल कर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जायेगी।
पटना जिला में मेन रूट 170 किमी सब रूट 256 किमी एवं अन्य मार्गों पर 165 किमी कुल 588 किमी में मानव श्रृृंखला का निर्माण किया जाना है। मानव श्रृृंखला के लिए प्रतिनियुक्त सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी सुनिश्चित कर लेगें। यहां पर किसी भी गलती की कोई गुंजाईश नहीं है।
सभी तरह की तैयारियों में एक प्रतिशत भी कमी नहीं रहनी चाहिए, बल्कि 110 प्रतिशत तैयारी रहनी चाहिए। हर तरह से अपने आप को तैयार रखें। 21 जनवरी को एक ही दिन में मात्र आधे घंटे में पटना जिला में 15.8 लाख की आबादी अटूट मानव श्रृृंखला के रूप में सड़क पर रहेगी।
पटना जिले के आबादी का हर एक चौथा आदमी मानव श्रृृंखला के रूप में सड़क पर रहेगा। संयुक्तबिफिंग में जिलाधिकारी कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज, उप विकास आयुक्त आदित्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक यातयात प्राणतोष कुमार दास, नगर आयुक्त केशव कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी आशुतोष वर्मा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी पंकज कुमार, अपर समाहत्र्ता वजैन उद्दीन अंसारी, अपर जिला दंडाधिकारी आपदा सोईजुद्दीन, निदेशक लेखा अवधेश राम सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।