भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा में राज्य वस्तु एवं सेवा कर विधेयक पेश किये जाने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज कहा कि जीएसटी एक बड़ा आर्थिक सुधार है जो देश को एक बाजार में बदल देगा। पटनायक ने कल ओडिशा विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज जीएसटी पर आयोजित कार्यशाला में विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘जीएसटी देश में अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में व्यापक सुधार लाएगा और भारत को एक बाजार बनाने के लिए बड़ा वित्तीय सुधार करेगा।”
उन्होंने कहा कि जीएसटी लाने के लिए 2016 में किया गया संविधान संशोधन व्यापक राजनीतिक आम-सहमति का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जीएसटी परिषद के सदस्य के रूप में ओडिशा ने सक्रिय भागीदारी अदा की है।
-भाषा