सोनीपत : लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो ने हरियाणा में परिवारवाद की राजनीति करके प्रदेश का भला करने की बजाय विनाश करने का काम किया है। कांग्रेस के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू भी कहते थे कि गरीबी हटाओ देश बचाओ और राहुल गांधी भी यही नारा दे रहे हैं कि गरीबी हटाओ देश बचाओं। सांसद सैनी शनिवार शाम को आईटीआई के सामने शादीपुर गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सैनी ने कहा कि में एक पार्टी की बात नहीं करूंगा। तीनों पार्टियों की बात करूगां। 70 की आजादी में तीन पार्टियों ने राजनीति में अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस ने देश में 55 साल तक राज किया। देश की जनता ने 12 बार कांग्रेस मौका दिया। लेकिन आज देश भूखों नगों की लाइन में खड़ा है। सैनी ने कहा कि पहले पूरे से कांग्रेस का सफाया हुआ। कांग्रेस में एक-एक पोस्टर, फोटो व इंटरब्यू देने के लिए मारामारी हो रही है।
सैनी ने कहा कि मैने 100 जगहों पर लोगों से पूछा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी देश की समस्याएं जानते हैं तो लोगों ने ना में हाल हिलाकर जबाव दिया। सोनिया गांधी और राहुल के नाम पर दस-दस लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। भाजपा द्वारा देश को लूटने व जातिवाद के नाम पर बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की किताब से खुलासा हो चुका है कि कांग्रेस चोरों के जमावड़े से अधिक कुछ नहीं है।