महेन्द्रगढ़: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्रगढ़ द्वारा सीजेएम विवेक के निर्देशानुसार विधिक प्राधिकरण उपमण्डल महेन्द्रगढ़ की चेयरपर्सन पूनम कंवर के नेतृत्व में सामाजिक संस्था बीएमडी क्लब के सहयोग से गांव अगिहार के पंचायत भवन में आओ ब’चे पढ़ाएं भविष्य बनाएं मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर एडवोकेट रेखा यादव एपीएलवी राजकुमार एवं पीएलवी विजय सिंह द्वारा लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
एडवोकेट रेखा यादव ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही किसी भी समस्या से निपटने के लिए मदद मिलती है। जिससे जीवन के हर पहलू में भी संतुलन बनाता है। शिक्षा के बिना हम अधूरे हैं और हमारे जीवन बेकार हैं। शिक्षा द्वारा ही मनुष्य का लक्ष्य निर्धारित होता है। शिक्षा परिपक्वता लाती है जिससे बदलते परिवेश के साथ समाज ताना-बाना भी सुरक्षित होता हैं। शिक्षा का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। हर किसी को जन्म से शिक्षा के लिए समान अधिकार है।
समाज के उत्थान के लिए भी सभी का शिक्षित होना अति आवश्यक हैं। शिक्षा ही आत्मविश्वास विकसित करती है और एक व्यक्ति के व्यक्तित्व के निर्माण में मदद करती है। शिक्षा देश के विकास और वृद्धि को भी बढ़ावा देती है। शिक्षा से ही जीवन मूल्यों को मजबूत बनाया जा सकता हैं। कार्यक्रम के दौरान गांव कि सपेरा बस्ती का दौरा कर उन्हें ब’चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर सरपंच माया देवी बीएमडी क्लब प्रमुख लक्की सीगड़ा, राज गौड़, अनिल गौड़, पूर्व सरपंच कर्नेल सिंह, अमित डाबला सोनू डाबला, पीएलवी रुस्तम, हरिराम, ईश्वर सिंह, रामानंद शर्मा, शक्ति देवी, मूर्ति देवी, ममता देवी, कमला देवी, कर्मपाल व कुलदीप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
(महेश गुप्ता/बालरोडिया)