डबवाली : डबवाली में आयोजित कार्यकर्ता सभा ने लिया रैली का रूप। मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी की जनक्रांति यात्रा के पहले, दूसरे और तीसरे चरण में रिकॉर्ड तो? हाजिरी इस बात का संकेत है कि अब हरियाणा के लोग बदलाव का मन बना चुके हैं और कांग्रेस पार्टी और चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी के नेतृत्व में ही उनकी आस है।
उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जिंदाबाद और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा जिंदाबाद के नारों की गूंज के बीच उन्होंने कहा कि आपका जोश बता रहा है कि 22 जुलाई से टोहाना में होने वाली जनक्रांति रैली नया इतिहास बनायेगी। सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी के नेतृत्व में चल रही जनक्रांति यात्रा से सभी पार्टियों की नींद उड गई है। इनके नेताओं को सपनों में भी चौ भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी दिखाई देते हैं, ये हमारी ताकत नहीं है आप सब की यानि हरियाणा की ढाई करोड़ लोगों की ताकत है।
हुड्डा के कहा, जिस प्रकार से चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा है और होडल, समालखा के बाद मेवात में उमड़ी लोगों की भारी भीड़ से यह बात साफ है कि प्रदेश के लोग भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त हैं और पूर्व मुख्यमंत्री चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का दस साल का कार्यकाल याद कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
(फतेह सिंह आजाद)