गुरुग्राम : आयुद्य भंडार के 300 मीटर दायरे के अंदर पुलिस और जनता के बीच जमकर पथराव हुआ और जमकर चली पुलिस की लाठियां। दो दर्जन घायल इसमें आधा दर्जन महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाओं को भी घसीट घसीट कर पीटा गया। हालांकि इसके बाद 300 मीटर दायरे में आने वाले निर्माणों के मालिकों ने राज्य के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के घर का भी घेराव किया। महिलाओं का गुस्सा देखते ही बन रहा था। महिलाएं फूट फूट कर रो रही थी। हमारे वोटों का बदला आज पुलिस के डंडों और पत्थरों से मिल रहा है। पीले पंजे से आज हमारे घरों को उजाड़ दिया। कहां गए केंद्रीय और कैबिनेट मंत्री।
महिलाएं चीख चीख रो रही थी और अपनी चोट के निशान भी दिखा रही थी। मीडिया के सामने महिलाएं चीख चीख कर कह रही थी कि भाजपा के शासनकाल में हमें डंडे खाने पड़ रहे हैं। हमारा मकान तोड़ दिया और हमें बेघर कर दिया। महिलाओं ने घंटों तक कैबिनेट मंत्री के घर का घेराव करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया और मीडिया के सामने रोते हुए कहा कि यहां के सांसद और मंत्री जनता से वोट लेते हैं जनता को न्याय नहीं दिलाते। लोगों का आरोप था कि पहले नेताओ और अधिकारियों ने लोगों को बसाया और अब लोगोंं के आशियाने को तोडकर उन्हे उजाडने का काम कर रहे हैं।
लोगों का आरोप हैं कि पिछले 10 सालों से लोगों अपनी खून पसीने की कमाई ने अपने सपने के आशियाने बनाये और अब उन्हे अवैध निर्माण करार देकर तोड़ रहे हैं। लोगों का आरोप हैं कि जब मकान बन रहे थे तब निगम और पुलिस के अधिकारियों ने पैसे खाये और मकानो को नही तोडऩे का आशवासन दिया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सतबीर भारद्वाज