रेवाड़ी: उन्नाव (यूपी) से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि कांग्रेस देश की सबसे बडी साम्प्रादायिक पार्टी है तथा यह फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है। कांग्रेस के एक डूबती नाव है तथा शीघ्र ही उसका देश से सफाया होना तय है। सांसद साक्षी महाराज गुरुवार को गढी बोलनी रोड स्थित भाजपा के जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। यह समारोह जिला भाजपा अध्यक्ष पंडित योगेन्द्र पालीवाल द्वारा आयोजित किया गया था। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर साक्षी महाराज का भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अनेक पार्टी पदाधिकारियों ने फूलमालओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हालात के मुताबिक टोपी व जनेउ धारण करने में माहिर है, जैसा कि आजकल राहुल गांधी कर रहे है। उन्होंने कहा कि लूट और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी कांग्रेस से लोग अब तौबा कर चुके हैं। सिब्बल के ब्यान पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में उनके ब्यान की निंदा हो रही है। पालीवाल ने साक्षी महाराज का स्वागत करते हुए कहा कि साक्षी महाराज न केवल हमारी पार्टी के सांसद है, बल्कि हिन्दुत्व के रखवाले तथा महामण्डेलश्वर भी है। उन्होंने बताया कि साक्षी महाराज ने पीएचडी की उपाधि भी ग्रहण की हुई है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामदत भारद्वाज, द्वीपा भारद्वाज, हनुमान अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रीतम चैहान, अमित यादव, जिला सचिव भूपेन्द्र गुप्ता, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष चांदनी चांदना, अजय काटीवाल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश सैनी, सुरेश हालुहेडा युवा अध्यक्ष, जयवीर योगी, रोहिल्ला, मोहित, प्रेम लोधी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोगों ने साक्षी महाराज का अभिनंदन किया। इसके उपरांत सांसद साक्षी महाराज ने एसआर ग्रुप के डायरेक्टर होडिल सिंह के सेक्टर 18 स्थित कार्यालय का शुभारम्भ भी किया।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।