गुड़गांव : जिले में नाबालिग बहन के साथ अपने पिता के कार्यस्थल से लौट रही 12 वर्षीय लड़की को कार में सवार लोगों ने एक गांव के पास से अगवा कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि शुक्रवार को पीड़िता अपनी सात वर्षीय बहन के साथ अपने पिता के कारखाने से लौट रही थी।
अधिकारी ने बताया, ‘‘कार एक जगह पर रूकी और उसमें सवार लोगों ने बड़ी बहन को वाहन में खींच लिया। इसके बाद छोटी बहन ने घर जाकर मां को पूरा वाकया बताया, जिसके बाद पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई।’’ उन्होंने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि हमने पीड़िता की तलाश के लिए 10 टीमों का गठन किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का परिवार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। वह और उसकी बहन अपने पिता को लंच बॉक्स देने के लिए प्राय: कारखाना जाया करते थे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।