पंचकूला : पाप की दुनिया के दूसरे नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर गैंगस्टर संपत नेहरा को सोमवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट ने आरोपी संपत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संपत को प्रोडक्शन वारंट पर भिवानी कोर्ट में कल पेश करने की तैयारी कर रही है। संपत नेहरा की 7 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया था। इससे पहले नेहरा को 11 जून को राहदारी रिमांड पर हैदराबाद से लाया गया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर गैंगस्टर संपत नेहरा के ऊपर हत्या, डकैती, फिरौती वसूलना, धमकाना आदि लगभग पाप की दुनिया का हर अपराध नेहरा के सिर पर चढा है।
संपत से बरामद हुए हैं लाखों के विदेशी हथियार
पूछताछ में में खुलासा हुआ कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास साथी संपत नेहरा ने अलग-अलग लोगों से हथियार खरीदे थे। नेहरा को विदेशी हथियार रखने का शौक है। इन्हीं हथियारों से वह अभिनेता सलमान खान की हत्या करना चाहता था। एसटीएफ ने उसकी साजिश नाकाम करते हुए हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था। संपत को लंदन से फंडिंग होती थी। हवाला के जरिये गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एंड कंपनी के पास लाखों रुपए आते थे। गैंगस्टर संपत नेहरा से बरामद 5 में से तीन हथियारों की कीमत करीब 15 लाख से अधिक है। 10 कारतूस और स्मिथ वेशन कंपनी के एक हथियार की कीमत ही 5 से 7 लाख रुपए है, जोकि उसे भारत में उपलब्ध हुए हैं। विदेशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर, दो दोनाली और एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।यह हथियार राजस्थान के राजगढ़ इलाकों से बरामद किए गए हैं।
हैदराबाद से गिरफ्तार किया था सम्पत नेहरा को
6 जून को आईजी सौरभ सिंह व डीआईजी सतीश बालन के नेतृत्व में लारेंस बिश्नोई गैंग के वांछित अपराधी सम्पत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। यह अपराधी दर्जनों हत्याओं, लूट, फिरौती, सुपारी लेकर हत्या करना, हत्या का प्रयास जैसे संगीन अभियोगों में वांछित है तथा करोड़ो रुपए की सुपारी लेकर हत्या करना इसका मुख्य पेशा है। गैंगस्टर संपत द्वारा विभिन्न राज्यों में कई वारदातों को अन्जाम दिया गया है। संपत ने अपने साथियों के साथ मिलकर इनैलो पार्टी के के पूर्व विधायक के भाई को मारने का भी प्रयास किया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
(आहूजा)