लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

बच्चों के झगड़े में दो गुट भिड़े, एक की मौत, दर्जनों घायल

बच्चों के झगडे में दो गुट आपस में भिड गये। दोनों गुटो में जमकर लाठी डंडों के अलावा पथराव व फायरिंग भी हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुन्हाना : उपमंड़ल के गांव जैवत में ईद के दिन क्रिकेट मैच खेलने के दौरान हुये बच्चों के झगडे में दो गुट आपस में भिड गये। दोनों गुटो में जमकर लाठी डंडों के अलावा पथराव व फायरिंग भी हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर पुन्हाना पुलिस मौके पर पंहुची व झगडा शांत कराया तथा घायलों को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। घटना के बाद से गांव मे तनाव बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार पुन्हाना के जैमत गांव में नूर मौहम्मद पुत्र रहमान व अकबर पुत्र ईसाक के बीच काफी दिनों से रंजिश चला आ रही थी।

शनिवार को ईद की नमाज के बाद अकबर गुट के बच्चें गांव में ही क्रिकेट खेल रहे थे। तभी वहां पर नूरू गुट के बच्चे भी आ गये और क्रिकेट खेलने की कहने लगे। अकबर गुट के बच्चों ने जब उन्हें मना किया तो दोनों गुटो के बच्चों के झगडा हो गया। बच्चों के झगडे मे बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हो गया। मामला शांत होने के बाद ब बच्चों ने झगडे के बारे में अपने परिजनो को बताया तो दोनों गुट आमने सामने हो गये। दोनो गुटो में जमकरलाठी डंडों के अलावा पथराव हुआ। इस दौरान किसी व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली नूर मौहम्मद (55) पुत्र रहमान को लग गई। गोली लगने के बाद नूर मौहम्मद को नलहड के मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं झगडे में दोनों गुटो की ओर से दर्जन भर लोग घायल हो गये। घायलो को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में दाखिल कराया जिनमें से चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुये उन्हें नल्हड के लिये रैफर कर दिया। झगडे की सूचना पर गांव में पंहुची पुलिस ने झगडा शांत कराकर घायलो को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में दाखिल कराया। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्यवाही में जुटी है। वहीं पुन्हाना थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आते ही मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + thirteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।