चंडीगढ़ : हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह आज जब पानीपत में सचिवालय भवन परिसर से निकल रहे थे तब दो व्यक्तियों ने उनकी कार पर पत्थर फेंके। हालांकि ये उन्हें लगे नहीं। विज शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए पानीपत आए हुए थे। उन्होंने कहा कि हमले में कार का सामने वाला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज ने पीटीआई भाषा को फोन पर बताया, ‘‘ मैं अपनी कार से सचिवालय भवन परिसर से बाहर आने ही वाला था कि गाड़ी पर पत्थर आकर गिरे जिससे सामने वाला शीशा टूट गया। मैं और मेरा चालक सौभाग्य से बच गए।’’ पानीपत पुलिस ने कहा कि आरोपी की दिमागी हालत ठीक नहीं बताई जा रही है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों को ‘हल्का’ करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



