भारत के वैज्ञानिकों ने समुद्र के पानी के नीचे बहुत बड़ा खजाना खोज निकाला है। जिऑलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने समुद्र के नीचे भारत के प्रायद्वीप के करीब लाखों टन का कीमती धातुओं और खनिजों की खोज की है। वैज्ञानिकों को लाइम मड, फोसफेट-रिच और हाइड्रोकार्बन्स जैसी चीजें मिली है। एक बड़ी मात्रा में वैज्ञानिकों को यहां पर खनिज मिले है, इससे अनुमान लगाना आसान है कि यहां पर बड़ी मात्रा में कीमती धातु और खनिज मिल सकते है।
वैज्ञानिकों के अनुसार अंडमान सागर में मैगनिज और लक्षद्वीप के आसपास माइक्रो-मैगनिज नोड्यूल है। समुद्रों की गहराई में खनिजों पर रिसर्च करने के लिए तीन अत्याधुनिक अनुसंधान जहाज समुद्र रत्नाकर, समुद्र कौसतुभ और समुद्र सौदीकामा इस पर काम कर रही है।
3 साल की खोज के बाद जिऑलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने 181,025 वर्ग किमी का हाई रेजॉल्यूशन सीबेड मोरफोलॉजिकल डेटा तैयार किया है और 10 हजार मिलियन टन लाइम मड के होने की बात कही है। बता दें, कि पहली बार साल 2014 में मंगलुरू, चेन्नै, मन्नार बसीन, अंडमान और निकोबार लक्षद्वीप के पास समुद्री संसाधनों के होने की आशंका जताई गई थी।