हिमपात और भूस्खलन के बाद बंद हुए लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय मार्ग को खोल दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि कश्मीर घाटी में पिछले 36 घंटों के दौरान हुए हिमपात, बारिश और भूस्खलन के कारण कश्मीर के दक्षिणी हिस्से में स्थित शोपियां जिले को पुंछ से जोड़ने वाले 86 किलोमीटर लंबा मुगल रोड अभी भी बंद है। प्रशासन ने मार्ग से बर्फ को हटाने का काम शरू कर दिया है।
हिमस्खलन के बाद बंद हुआ लद्दाख को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी बंद है। आज सुबह भी सोनमार्ग, जोजिला और मीनमार्ग में ताजा हिमपात हुआ है। यहां भी मशीनी उपकरणों की मदद से बर्फ हटाने का काम जारी है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।