‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस जायरा वसीम से छेड़छाड़ के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जायरा के मुताबिक फ्लाइट में उनके साथ ये छेड़छाड़ हुई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वो रोते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली से मुंबई जाते वक्त विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की। जायरा वसीम के एफआईआर दर्ज कराने के बाद मुंबई पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
इस पर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री से लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष तक ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। मामला हाईप्रोफाइल होने पर मुंबई पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब आरोपी को कल सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर विस्तारा एयरलाइन के अधिकारी भी जायरा से मिले। जायरा ने उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया।
आरोपी यात्री के खिलाफ मुंबई पुलिस में FIR भी दर्ज कराने के बाद जायरा एक इवेंट में पहुंची थीं। यहां जायरा ने इस घटना पर मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। यहां तक कि मीडिया को उन्होंने ये तक कह दिया ‘मेरा पीछा करना बंद करो।’
17 साल की जायरा मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। सूत्रों की मानें तो जायरा ने मीडिया पत्रकारों ने उनसे हुई छेड़खानी मुद्दे पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मीडिया को पूरी तरहन से अनदेखा कर दिया। जायरा से सवाल पूछने के समय ना सिर्फ पत्रकारों को जायरा के पास जाने से रोका गया बल्कि पत्रकारों के साथ बेहद बदसलूकी भी की गई।
जायरा इस इवेंट में अपनी मां और मैनेजर के साथ पहुंची थीं। इवेंट के दौरान पहले तो जायरा ने सबसे कहा ‘स्टॉप हाउंटिंग मी’ (मेरा पीछा करना बंद करो)। फिर जायरा ने मीडिया को घंटों इधर उधर घुमाने के बाद बात करने से इंकार कर दिया। जायरा ने इवेंट में अपना काम खत्म किया और बिना बात किए ही वहां से से निकल गईं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस इवेंट में एक्टर अभिषेक बच्चन भी पहुंचे थे, लेकिन जायरा को लेकर इवेंट में मची भगदड़ को देखकर वह इवेंट से जल्दी ही निकल गए।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।