लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

J-K : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

NULL

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ आज हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मरे गए। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के लिए एकत्र प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गौस के गोल छोड़े और हवाई फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि इसी जिले के दूसरे गांव में कल रात चलाये गए तलाशी अभियान को तड़के बंद कर दिया गया।

1555521414 jammu kashmier

                                                                                                 Source

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के बहम्नू गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना पर सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) के साथ संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबल गांव में एक विशेष इलाके की तरफ बढ़ रहे थे कि आतंकवादियों ने उनपर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जबावी कार्रवाई की।

आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की घेराबंदी से भागने की कोशिश की। इस बीच सुरक्षाबलों की गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और दो आतंकवादी भाग कर पास के घर में छिप गए। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक घर में छिपा एक और आतंकवादी मारा गया। एक और आतंकवादी घर में छिपा हुआ है जो सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर रहा है।

1555521415 jammu kashmir encounter

                                                                                         Source

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के विरूद्ध अभियान में बाधा पहुंचाने के लिए एकत्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गोलीबारी जिसमें एक युवक घायल हो गया। युवक को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शनकारी तलाशी अभियान को बाधित करने के लिए सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी कर रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि इसी जिले के अवंतिपोरा क्षेत्र के मलानपोरा गांव में सुरक्षाबलों ने कल रात तलाशी अभियान चलाया था। जब सुरक्षाबल क्षेत्र की घेराबंदी कर रहे थे तभी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए और नारेबाजी करते हुए पत्थरबाजी करने लगे। भीड़ ने सुरक्षाबलों के अभियान को बाधित करने की जोरदार कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक मौके पर मौजूद अतिरिक्त सुरक्षाबल और राज्य पुलिस जवानों ने प्रदर्शनकारियों को घेराबंदी तक पहुंचने नहीं दिया। हालांकि सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान को आज तड़के दो बजे बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।