रमजान के पाक महीने में भी आतंकी अपनी हरकतों से बाद नहीं आ रही लगातार उनकी हिम्मत बड़ी जा रही है। आज आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में हमला कर दिया है। इस मुठभेड़ में सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल कर दो आतंकवादी को मार गिराया तो, सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया, ‘‘उत्तर कश्मीर में बांदीपुरा जिले के पनार वन्य क्षेत्र में चल रहे अभियान में 2 आतंकवादियों को ढेर किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि अभियान में एक जवान भी शहीद हो गया।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। फिलहाल इलाके में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। वहीं, संदिग्ध आतंकियों द्वारा अगवा SOG जवान को रिहा करा लिया गया है। इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में एक असिस्टेंट कमांडेंट समेत बीएसएफ के चार सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए थे, जबकि पांच सुरक्षा कर्मी घायल हो गए थे। बुधवार को शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों में असिस्टेंट कमांडेंट जितेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर रजनीश, एएसआई रामनिवास और कांस्टेबल हंसराज शामिल हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



