जम्मू कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी मारा गया

Summary :

शवों को बरामद किया गया. सोपोर इलाके के बेहरामपोरा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. वहीं इलाके में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर है. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।  इससे पहले शुक्रवार दोपहर को बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए।

पुलिस ने बताया कि बेहरामपोरा गांव से दो आतंकवादियों के शवों को बरामद किया गया. सोपोर इलाके के बेहरामपोरा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी।

Desk Team