अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर चला आ रहा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा ये विवाद अब दिल्ली पहुंच गया है। जामिया मिलिया इस्लामिया में मंगलवार शाम कुछ बाहरी लोगों की मौजूदगी से उस वक्त तनाव के हालात पैदा हो गए, जब उन लोगों ने नारेबाजी करते हुए वहां जुलूस निकालना शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों के दौरान उन्होंने ‘जिन्ना प्रेमी भारत छोड़ो’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगाए। जानकारी के मुताबिक, कुछ देर नारेबाजी करने के बाद प्रदर्शनकारी वापस भी चले गए। बता दें कि बीजेपी सांसद सतीश गौतम के एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को 30 अप्रैल को पत्र लिखने के अगले रोज से हंगामा हुआ था।
हिंदू जागरण मंच के पुतला फूंकने व तस्वीर उतारने के लिए यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट (बॉबे सैयद) तक पहुंच गए। इन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने जा रहे छात्रों ने अभद्रता की तो पुलिस ने लाठी चार्ज किया। दर्जनों छात्र पिटे। इसके बाद ही छात्र धरने पर हैं। इनकी मांग है कि एएमयू गेट पर आने वाले युवकों को जेल भेजा जाए।
जो पुलिस कर्मी साथ थे, उन्हें निलंबित किया जाए। लाठी चार्ज करने वाले पुलिस अफसरों पर भी कार्रवाई हो। अब यह मामला पूरे देश में विवाद का विषय बनता जा रहा है और सभी जगहों पर प्रदर्शन भी हो रहे हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



