जबलपुर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के हित के लिए प्रदेश सरकार ने कभी कोई कमी नहीं की है। किसानों के लिये आगे भी और बेहतर योजनाएं बनाने का काम करते रहेंगे। श्री चौहान आज यहां वेटरनरी कालेज के परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान महा-सम्मेलन में यह उद्धबोधन दिये। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश का किसान उन्नत खेती में दुनिया को पीछे छोड देगा।
महज पानी भर उपलब्ध करा दिया जाए तो किसान अपनी मेहनत से बाकी का काम सफलता पूर्वक पूरा कर लेगा। यही वजह है कि प्रदेश सरकार ने हर खेत तक पानी पहुंचाने का सतत प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जहां मात्र साढे सात लाख हैक्टेयर में सिंचाई की जाती थी वहीं इसे बढाकर चालीस लाख और अब अस्सी लाख हैक्टेयर में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आगामी वर्षो में सिंचाई का रकवा एक लाख दस हजार हैक्टेयर किए जाने की तैयारी है।
उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, गांवों और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में किसानों से दस फीसदी ब्याज वसूला जाता था लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद किसानों को शून्य प्रतिशत पर ब्याज दिया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत रबी मार्केटिंग सीजन वर्ष 2018-19 में उपार्जित गेहूँ तथा पंजीकृत किसान द्वारा 26 मई तक विक्रय किये गये गेहूँ पर 265 रूपये प्रति कि्वंटल के मान से प्रदेश भर के 10 लाख 80 हजार 228 पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में 2 हजार 245 करोड़ रूपये से अधिक की राशि प्रोत्साहन राशि आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की। समारोह के दौरान चार सौ करोड रूपयें के विभिन्न निर्माण कार्यो का भी मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन किया।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।