मुंबई : कांग्रेस कल चुनाव आयोग का दरवाजा खटाखटाकर मांग करेगी कि 28 मई को पालघर लोकसभा सीट पर हुए उप – चुनाव के लिए प्रचार करते वक्त आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस ने कहा कि अपनी पार्टी भाजपा के लिए प्रचार करते वक्त फडणवीस ने 20 मई को वादा किया था कि वह 29 गांवों को वसई – विरार नगर निगम के अधिकार क्षेत्र से हटा देंगे। वसई – विरार नगर निगम पालघर जिले में ही आता है।
मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि यह घोषणा आचार संहिता के ‘‘ उल्लंघन ’’ की तरह थी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सचिन सावंत ने सत्ताधारी भाजपा पर यह आरोप भी लगाया कि उसने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर हुए उप – चुनाव के दौरान सत्ता का दुरूपयोग किया। भाजपा के राजेंद्र गावित ने इस सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं शिवसेना उम्मीदवार श्रीनिवास वनगा को 29,572 वोटों से हराया था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।