एकतरफा प्यार को लेकर मुंबई के अंधेरी में बुधवार रात महिला की सरेआम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालाँकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद आरोपी आशिक फरार हो रहा था तभी भीड़ ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। अनाबीबी अमीर शेख नाम की महिला मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थी।
28 साल की अनाबीबी शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी थे। अनाबीबी बार में काम करके परिवार का पेट पालती थी। आरोपी किस्मत शेख की उम्र 19 साल है और वो अनाबीबी के गांव का ही बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक अनाबीबी रात 10 बजे अंधेरी पब्लिक ब्रिज से घर लौट रही थी। तभी वहां आरोपी किस्मत शेख पहुंच गया और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, शेख ने अनाबीबी पर चाकू से हमला किया और फरार होने का प्रयास किया।
भीड़ ने इस सिरफिरे आशिक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ज्यादा खून बह जाने की वजह से अनाबीबी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक महिला एक दूसरे को जानते थे, दोनों एक ही गांव के हैं। कुछ दिन पहले ही महिला झारखंड से मुंबई आई थी और एक बार में बार गर्ल के रूप में काम कर रही थी।फिलहाल पुलिस ने अनाबीबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।