महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने आज कहा कि पालघर लोकसभा उपचुनाव में ‘ भाजपा के धन बल ’ पर जन बल की जीत होगी।
पड़ोसी पालघर जिले के दहानु में कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर शिंगडा के पक्ष में चुनावी रैली में चव्हाण ने सत्तारूढ़ पार्टी पर धन और ताकत का इस्तेमाल करके उपचुनाव जीतने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा , ‘‘ पालघर की स्वाभिमानी जनता इस खेल को देखेगी। भाजपा के धन बल को जन बल हराएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि जनता कांग्रेस के ‘ ईमानदार और वफादार ’ उम्मीदवार शिंगडा को जिताएगी।
इस सीट पर उप चुनाव 28 मई को होने वाला है। इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत भाजपा सांसद चिंतामन वनगा की मृत्यु की वजह से पड़ी है।
शिवसेना ने दिवंगत सांसद के पुत्र श्रीनिवास वनगा को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने हाल में कांग्रेस छोड़कर भगवा पार्टी में शामिल होने वाले राजेंद्र गावित को टिकट दिया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



