कैप्टन से विवाद पर बोले सिद्धू – अमरिंदर मेरे पितातुल्य, मामले को खुद निपटा लूंगा

Summary :

बिट्टू ने कहा, नवजोत को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। अगर वो मानते हैं कि अमरिंदर उनके पिता के समान हैं तो माफी मांगने हिचकिचा क्यों रहे हैं।

पंजाब सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बयान करने के कारण लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बयानबाजी के कारण अब सिद्धू अपनी सरकार के मंत्रियों के निशाने पर भी हैं।

वही, अब अपने बयान पर मचे बवाल पर सफाई देते हुए कहा है कि मैली चादर को सबके सामने नहीं धोया जाता है। वह (पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह) पितातुल्य हैं। मैं उन्हें प्यार करता हूं और उनका सम्मान करता हूं। मैं इस मामले को खुद निपटा लूंगा। इस बीच सिद्धू ने ट्वीट भी किया, ”बुरे दिन जाने वाले हैं, राहुल गांधी आने वाले हैं”।

बता दें कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने नवजोत का इस्तीफा मांगा था। वही, अब लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने नवजोत से माफी मांगने के लिए कहा है।

बिट्टू ने कहा, लुधियाना में हर जगह ये पोस्टर लगे हैं जिनपर लिखा है ‘पंजाब का कैप्टन हमारा कैप्टन है’। ये पंजाब की जनता की भावना है। नवजोत को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। अगर वो मानते हैं कि अमरिंदर उनके पिता के समान हैं तो माफी मांगने हिचकिचा क्यों रहे हैं।

punjab_poster

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब में जो पोस्टर लगे हुए हैं उसमें मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की तस्वीर बीच में नजर आ रही है। उनके एक साइड में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर लगी है और दूसरी तरफ सोनिया गांधी की।

अमरिंदर सिंह के बारे में सिद्धू ने क्या कहा था?

Amarinder Singh

हैदराबाद में सिद्धू ने CM अमरिंदर का उस वक्त मजाक उड़ाया था जब पत्रकारों ने उनसे करतारपुर गलियारे के शिलान्यास समारोह में शिरकत को लेकर हुई उनकी पाकिस्तान यात्रा के बारे में पूछा। सिद्धू ने कहा था, राहुल गांधी मेरे कैप्टन हैं। उन्होंने मुझे पाकिस्तान भेजा। राहुल गांधी कैप्टन (अमरिंदर) के भी कैप्टन हैं। नवजोत के इस बयान के बाद से ही पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा हो गई।

पाकिस्तान जाने वाले बयान पर पलटे सिद्धू, बोले- राहुल ने नहीं कहा था

Desk Team