अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर राजनीतिक माहौल फिर गर्माया हुआ है। केंद्रीय मंत्री और अयोध्या आंदोलन के अगुआ में गिनी जाने वाली उमा भारती ने कहा है कि अब राम मंदिर का निर्माण न करने का कोई बहाना नहीं चलने वाला।
मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आई उमा भारती ने सोमवार को संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘मोहन भागवत हमारे परिवार के मुखिया हैं, हम सब उनकी बातों का अनुसरण करते हैं, लेकिन यह सत्य है कि उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार है और केंद्र में मोदी जी की सरकार है, अब राम मंदिर नहीं बनाने के लिए हमारे पास कोई बहाना नहीं है।’
अब धैर्य नहीं रखना राम मंदिर बनवाने के लिए करना है जनजागरण – मोहन भागवत
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि धैर्य का समय अब खत्म हुआ और अगर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मामला उच्चतम न्यायालय की प्राथमिकता में नहीं है तो मंदिर निर्माण कार्य के लिए कानून लाना चाहिए। मोहन भागवत के बयान के बाद उमा भारती की प्रतिक्रिया ने यह जाहिर कर दिया है कि आयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा अब तूल पकड़ सकता है।


Download Android App
Download iOS App



