पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा. राम मनोहर लोहिया जी का 108वीं जयंती समारोहपूर्वक राजद के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्वे की अध्यक्षता में मनाया गया तथा समारोह का संचालन पटना जिलाध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर डा. लोहिया के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके बताये रास्ते पर चलने का विचार नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा रखी गयी। समारोह में डा. राममनोहर लोहिया जी का चिंतन, मनन तथा समाज के प्रति उनके कर्तव्य पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद जगदानन्द सिंह ने कहा कि आज देश में एक प्रकार का आपातकाल की स्थिति है। आज भारत का शासन नागपुर से चल रहा है।
धर्म तथा सम्प्रदाय के नाम पर देश को बांटने का काम किया जा रहा है। जातीये तथा धार्मिक उन्माद देश में फैलाया जा रहा है। आरक्षण पर चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि बड़ा आश्चर्य होता है कि देश के शीर्ष पदों पर बैठ कर भाजपा अप्रत्यक्ष रूप से आरक्षण को समाप्त करना चाहती है और बिहार में बैठे नीतीश कुमार सिखंडी का काम कर रहे हैं। आरक्षण के हितैषी लालू प्रसाद जी को षड्यंत्र के तहत जेल में रखा जा रहा है। किन्तु उनके विचारों को कैद नहीं जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्वे ने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया अनवरत गांव की दशा एवं वहां की प्रतिभा को सुधारने व निखारने के लिए सत्त संघर्ष करते रहे।
उन्होंने हमेशा व्यक्ति केन्द्रित राजनीति की जगह देश केन्द्रित राजनीति को प्राथमिकता दिया। प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने कहा कि डा. लोहिया ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को जमीन पर उतारा। आजादी के बाद राजनीतिक शूचिता उनके लिए सर्वोपरि था। वे जीवन पर्यन्त समाजवाद तथा गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हित के लिए संघर्ष करते रहे। डा. लोहिया के आदर्शो पर चलकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाना डा. लोहिया के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पटना जिलाध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव ने कहा कि डा. लोहिया गरीबों के हितैषी थे। वे हमेशा संसद भवन में गरीबों के हित की बात करते थे। आज समाजवादी विचारधारा के लोग यदि गरीबों का आवाज उठाते हैं तो उसे देश के विभिन्न संगठनों के माध्यम से जेल भेजने का काम किया जाता है।
सभा को संबोधित करने वालों में पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक डा. रामानुज प्रसाद, उदय मांझी, मदन शर्मा, रंजय कुमार यादव, प्रो. वीरेन्द्र कुमार ङ्क्षसह, रवीन्द्र कुमार भास्कर जी, संकेश कुमार, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, महताब आलम, मृत्युंजय यादव, परमेश्वर यादव, रामबदन राय, उर्मिला ठाकुर, प्रो. सेवा यादव, पी. के. चौधरी, आभा लता, हरेराम, प्रमोद कुमार यादव, राजीव कुमार चुन्ना, प्रतिमा पासवान, सत्येन्द्र पासवान, विनय बिहारी, शोभा पासवान, प्रमोद कुमार सिन्हा आदि शामिल थे। इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश महासचिव डा. कुमार राहुल सिंह, बल्ली यादव, संजय यादव, विजय कुमार यादव, भाई अरूण कुमार, निरंजन कुमार चन्द्रवंशी, पृथ्वीराज चौहान, नरेश दास आदि शामिल थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।