तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के चिथापुडुर में भारतीय जनता पार्टी दफ्तर के बाहर बुधवार सुबह भाजपा जिला सचिव की कार पर पेट्रोल बम फेंका गया है। यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इस घटना में किसी के जानमाल का नुकसान हुआ है या नहीं इसकी जानकारी अभी तक हासिल नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि फिलहाल किसी को गिफ्तार नहीं किया गया है।
बता दें कि इससे पहले भी भाजपा के दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंका गया था। पिछली बार फेंके गए बम का भी वीडियो सामने आया था जिसमें दो युवक दिखाई दे रहे थे। वीडियो में दोनों युवक भाजपा दफ्तर के बाहर खड़े थ्री व्हीलर के पीछे से आए थे। पहले युवक के पेट्रोल बम फेंकते ही भाजपा दफ्तर से एक शख्स निकला, तभी दूसरे युवक ने भी पेट्रोल बम दफ्तर पर फेंका और वहां से भाग गया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।