कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि आसमान छू रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लोग परेशान है, इसलिए इन उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाए। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा,”आदरणीय श्री मोदी जी, आम जनता पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों से बहुत ज्यादा परेशान हैं। आप कृपया पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाये।”
आदरणीय श्री मोदीजी, आम जनता पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों से बहुत ज्यादा परेशान है.
आप कृपया पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में ले आइए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 5, 2018
गौरतलब है कि सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा की है जिसके कारण इसके दाम ढाई रुपये घटे हैं। कांग्रेस ने इसे जनता के गुस्सा और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उठाया गया कदम करार दिया।


Download Android App
Download iOS App



