लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

जकार्ता में बोले PM मोदी, भारत आतंकवाद के खिलाफ इंडोनेशिया के साथ खड़ा है

NULL

प्रधानमंत्री मोदी की पांच दिवसीय यात्रा के पहले चरण इंडोनेशिया पहुंच चुके है। पीएम मोदी ने इंडोनेशिया की आजादी के संघर्ष के शहीदों को आज श्रद्धांजलि देकर अपनी यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने यहां कलीबाता नेशनल हीरोज सिमेट्री में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इंडोनेशिया की पहली आधिकारी यात्रा पर आए मोदी ने राष्ट्रपति जोको विदोदो से मुलाकात भी की। पीएम मोदी के इस दौरे से जहां इंडोनेशिया और भारत के बीच दोस्ती को नई मजबूती मिलेगी, वहीं रक्षा और कारोबार के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी होंगे।

पीएम मोदी के मेरडेका पैलेस पहुंचने पर राष्ट्रपति जोको विदोदो ने उनका स्वागत किया। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत, इंडोनेशिया के साथ खड़ा है। मेरडेका पैलेस में स्वागत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पीएम मोदी भारतीय परिधान और तिरंगा लिए पहुंचे बच्चों से मिले और उनसे कुछ बातचीत भी की।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट कर कहा, ”ऐसा नहीं हो सकता कि हम इंडोनेशिया की आजादी के संघर्ष में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देना भूल जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलीबाता नेशनल हीरोज सिमेट्री में पुष्पांजलि अर्पित की और आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किया।

pm modi in indo1

साझा बयान में पीएम मोदी द्वारा कही गई बातें

आज हमारे बीच हुए समझौतों से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत मिलेगी।

हम 2025 तक द्वपक्षीय व्यापार को 50 बिलियन डॉलर के स्तर तक ले जाने के लिए अपने प्रयास दोगुना करेंगे।

हम दोनों देशों के बीच हजारों साल से मजबूत सांस्कृतिक संबंध है। जिसकी झलक भारत के गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई दी।
हम 2019 में राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाएंगे।

शिक्षा, विज्ञाव व प्रौद्योगिकी पर दोनों देश सहयोग बढ़ाएंगे। ये दोनों देशों के लिए खासकर युवाओं के लिए लाभकारी रहेगी। हम आसियान में इंडोनेशिया की सकारात्मक भूमिका को महत्व देते हैं। मैं अगस्त में एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए इंडोनेशिया को बधाई देता हूं।

रमजान के इस पवित्र महीने में भारत के सवा करौड़ लोगों की तरफ से इंडोनेशिया के लोगों की समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं। उन्हें आगामी ईद-उल फितर के त्योहार के लिए भी बधाई देता हूं। पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का मकसद दो समुद्री पड़ोसियों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सामरिक हितों को मजबूती प्रदान करना है। मोदी ने जकार्ता पहुंचने के तुरंत बाद इंडोनेशियाई भाषा और अंग्रेजी में ट्वीट किया, भारत और इंडोनेशिया मित्रवत समुद्री पड़ोसी हैं, जिनके बीच गहरे सभ्यतागत रिश्ते हैं।

यह यात्रा हमारे राजनीतिक,आर्थिक और सामरिक हितों को आगे बढ़ाएगी। बता दें कि वह बुधवार को विदोदो के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता करेंगे। इस दौरान समुद्री सुरक्षा, व्यापार, रक्षा, सांस्कृतिक और अन्य द्विपक्षीय व अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान कई समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की भी संभावना है। जानकारों की मानें तो वार्ता के दौरान इंडोनेशिया के सुमात्रा के उत्तर में स्थित सबांग द्वीप तक भारत को रणनीतिक पहुंच देने पर समझौता हो सकता है।

हाल में इंडोनेशिया के समुद्री मामलों के समन्वय मंत्री लुहात पंडजियातन ने नई दिल्ली के दौरे के दौरान इसपर सकारात्मक रुख रखने की बात कही थी। प्रधानमंत्री मोदी के जकार्ता दौरे के दौरान इंडोनेशिया के बंदरगाहों और विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारतीय निवेश पर भी समझौता हो सकता है। इससे भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने में मदद मिलेगी। बता दें कि चीन इस क्षेत्र में अपना प्रभुत्व बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली आधिकारिक इंडोनेशिया यात्रा है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।