कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू हो गया है। प्रियंका को इलाज के लिए दिल्ली के श्री गंगा राम अस्पताल (एसआरजीएच) में भर्ती कराया गया है।
Delhi: Priyanka Gandhi Vadra admitted to Sir Ganga Ram Hospital after being diagnosed with dengue fever
— ANI (@ANI) August 25, 2017
एक वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी। श्री गंगा राम अस्पताल (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डॉ. डी एस राणा ने बताया कि प्रियंका वाड्रा को डेंगू का बुखार हुआ था और अब वह स्वस्थ हो रही हैं।
अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें बुखार था जिसके बाद उन्हें 23 अगस्त को छाती रोग विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. अरूप बसु की देखरेख में अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें डेंगू होने की बात सामने आई।
बता दे कि दिल्ली में अब तक डेंगू के 657 मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें दिल्ली के 325 और अन्य राज्यों से 332 मामले शामिल हैं। दिल्ली के अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है।