लुधियाना- अमृतसर :cके मामले में आरोपी विशाल को पंजाब पुलिस ने एक अन्य साथी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हिंदू नेता विपन शर्मा का दिन-दिहाड़े जब कत्ल हुआ था तो उस वक्त विशाल शर्मा घटना स्थल पर मोटर साइकिल लेकर मौजूद था। उसने कातिलों को घटना स्थल से भाग जाने में मदद की थी जबकि दूसरे आरोपी कुंवर वीर सिंह उर्फ कैमी पर आरोप है कि उसने कत्ल की घटना के पश्चात कातिल कुख्यात गैंगस्टर शुभम सराज और गिफटी को पंजाब से बाहर भाग जाने में मदद की थी।
अमृतसर के पुलिस कमीश्रर एसएस श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि हिंदू नेता के कत्ल को कुल 4 कातिलों ने अंजाम तक पहुंचाया था, जिनमें विशाल भी शामिल था। स्मरण रहे कि जिस वक्त दिन-दिहाड़े विपन शर्मा का कत्ल हुआ था, तो इलाके में सीसीटीवी में कैद 2 नौजवान विपन शर्मा पर गोलिया चलाते हुए दिखाई दे रहे थे। उन दोनों आरोपियों के नाम शुभम और सराज मिंटू है।
पुलिस के मुताबिक 2 मोटरसाइकिलों पर चारों नौजवान विपन शर्मा का कत्ल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पहुंचे थे। एक मोटर साइकिल स्वयं विशाल चला रहा था जबकि दूसरा गिफटी सराज और शुभम विपन का कत्ल करने के लिए आगे आएं तो गिफटी और विशाल ने मोटरसाइकिल चालू रखे और घटना को अंजाम तक पहुंचाने उपरांत ये दोनों उन दोनों आरोपियों को यहां से लेकर फरार हो गए।
अब तक प्राप्त जानकारी अनुसार शुभम शर्मा एक गैंगस्टार है और कुछ महीने पहले पेशी पर आते समय पुलिस की गिरफत से फरार हो गया था और उसका पिता पंजाब पुलिस में हवालदार था तो उसका कुछ नौजवानों द्वारा कत्ल कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक शुभम ने अपने पिता के कत्ल का बदला लेने के लिए सराज के साथ मिलकर विपन शर्मा का कत्ल किया था। पुलिस कमीश्रर ने बताया कि इस मामले को किसी भी विशेष धर्म से ना जोड़ा जाएं ताकि एक विशेष समुदाय के दूसरे समुदाय के प्रति नफरत की भावना ना पनप सकें।
– सुनीलराय कामरेड