कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘me too’ अभियान का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि बदलाव लाने के लिए सच को ऊंची आवाज में बोलना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह समय है कि सभी लोग महिलाओं के साथ सम्मान से पेश आएं। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति महिलाओं के साथ सम्मान और मर्यादा के साथ पेश आए।
मुझे इसकी खुशी है कि जो ऐसा नहीं करते हैं उनके लिए दायरा सिकुड़ रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘बदलाव लाने के लिए सच को ऊंची आवाज में बोलना होगा।’ अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने हाल ही में आरोप लगाया था कि 2008 में एक फिल्म के सेट पर अभिनेता नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न किया।
सुभाष घई के बाद अब फिल्ममेकर साजिद खान भी आये #Me Too के घेरे में
इसके बाद हॉलीवुड के ‘me too की तर्ज पर भारत में अभियान शुरू हुआ है। अब तक कई महिलाएं अपने साथ हुए गलत आचरण के बारे में खुलकर बोल चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



