राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में विवादित फिल्म पद्मावती के विरोध में आज सर्व समाज के तीन सौ से अधिक स्त्री पुरुषों ने गिरफ्तारियां दी। फिल्म पद्मावती पर प्रतिबंधित की मांग को लेकर यहां अठारह दिनों से धरना दे रहे सर्वसमाज के लोगों ने अब आंदोलन को तेज करने के साथ गिरफ्तारियां देनी शुरू कर दी। गिरफ्तारियां देने वालों में भाजपा-कांग्रेस के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समाजों के लोग शामिल रहे।
आज दोपहर करीब तीन सौ से अधिक लोग पाडनपोल पर एकत्रित हुए जहां पहले फिल्म के विरोध में अलग अलग समाज के नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए आंदोलन को और उग, करने की घोषणा की।
सभा के बाद 305 लोगों ने गिरफ्तारियां दी इनमें बीस महिलाएं भी शामिल है। इन सभी को पुलिस ने दूर ले जाकर छोड़ दिया।