राजस्थान के भरतपुर में एक मनचले की लड़की ने जमकर पिटाई की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 11 जुलाई को सामने आए वीडियो में एक लड़की डंडे से लड़के की धुनाई करती दिख रही है। वीडियो भरतपुर के मुखर्जी नगर सेक्टर-3 का है। दरअसल, मनचले की हरकत से परेशान हुई लड़की उसकी जमकर धुनाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की एथिलीट है। वह रोज सुबह अपने घर से 15 किलोमीटर की दौड़ लगाने के लिए निकलती है। मनचले की इस हरकत से परेशान लड़की का कहना है कि, वह रोज अपने घर से काम के लिए निकलती है और ये लड़के उनका नाम खराब कर रहे हैं।
लड़की को यह लड़का पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था और उसके खिलाफ गलत अफवाह फैला रहा था। जिससे गुस्से में आई लड़की ने घटना के दिन वहां घूमने निलने एक बुजुर्ग से उनका डंडा लेकर लड़के की धुनाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी लड़की का साथ दिया और उनमें से एक ने इस घटना को अपने फोन में कैद कर लिया, जिसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बारे में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए लड़की ने बताया कि वह उस लड़के के खिलाफ पुलिस में कोई केस दर्ज नहीं करावएगी, क्योंकि वह उसे सुधरने का एक मौका देना चाहती है। साथ ही लड़की ने कहा, अगर तुम समझते हो कि तुम डोनल्ड ट्रंप के बेटे हो तो तुम गलत हो। कोई भी लड़की कमजोर नहीं है। तुम अपनी हद पार करोगे तो हम अपनी आवाज उठाएंगे।