राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह श्रावणी पूर्णिमा पर मनाये जाने वाले संस्कृत दिवस पर प्रदेशवासियों को सम्बोधित करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री सिंह का संदेश संस्कृत दिवस की पूर्व संध्या पर छह अगस्त को दूरदर्शन के डीडी राजस्थान चैनल व आकाशवाणी के राजस्थान के सभी केन्द्रों से प्रसारित होगा।
राज्यपाल का यह संदेश दूरदर्शन के डीडी राजस्थान चैनल पर सायं 6.25 बजे व आकाशवाणी पर सायं 8.15 बजे प्रसारित होगा।