बीजेपी की राजस्थान इकाई ने राम मंदिर के मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान की आलोचना करते हुए मंगलवार को पार्टी से इस विषय पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।
बीजेपी नेता व राजस्थान धरोहर संरक्षण व संवर्धन प्राधिकार के प्रमुख ओंकार सिंह लखावत ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा,’बीजेपी न केवल इस बयान की आलोचना करती है बल्कि कांग्रेस से मांग करती है कि वह राम मंदिर मुद्दे पर अपनी नीति और रुख स्पष्ट करे।’ उन्होंने कहा कि थरूर का बयान उनका व्यक्तिगत बयान नहीं हो सकता।
केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर को फौरन हटाया जाए : आप
लखावत ने कहा कि कांग्रेस यह कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकती कि यह उनका निजी बयान है। उन्होंने कहा,‘ यह टिप्पणी तो एक ‘संदेश’ देने के लिए दी गयी है और अब हम कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने को कहते हैं।’
तिरूवनंतपुरम से सांसद थरूर ने राम मंदिर के बारे में चेन्नई में कथित रूप से कहा था, कि ‘कोई भी अच्छा हिंदू नहीं चाहेगा कि मस्जिद का ढांचा गिराकर राम मंदिर बने।’ हालांकि इसको लेकर विवाद खड़ा होने पर थरूर ने अपनी बात से पलटते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



