नई दिल्ली : केंद्र में एनडीए सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने दिल्ली आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी आज शाम कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात में 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं जब भी आती हूं तो सोनिया से मुलाकात करती हूं। सोनिया से हमारा रिश्ता अच्छा है। 2019 को लेकर चर्चा हुई। ममता ने कहा कि उनका मानना है कि देश से बीजेपी को जाना चाहिए। बीजेपी राजनीतिक प्रतिशोध के तहत काम कर रही है।
बीजेपी के खिलाफ हम चाहते हैं कांग्रेस का साथ मिले। ममता ने कि हम चाहते हैं कि बीजेपी के साथ सीधा वन टू वन मुकाबला हो। वन टू वन मतलब जिस राज्य में बीजेपी के खिलाफ जो पार्टी मजबूत हो, उसे बाकी पार्टी सपोर्ट करें। इसमें उन्हें कांग्रेस के समर्थन की आशा होगी। ममता ने कहा कि वह चाहती हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस जीते। इससे पहले ममता ने भारतीय जनता पार्टी के बगावती तेवर अपनाए नेताओं से भी मुलाकात की। इन नेताओं में ‘बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी शामिल थे। ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर आई हुई हैं।
नई दिल्ली में कई पार्टी के नेताओं से उनकी मुलाकात जारी है। अपने दिल्ली दौरे के तीसरे दिन ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी के बागी नेताओं से मिली और उनके साथ बैठक की। यशवंत सिन्हा ने ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद मीडिया को बताया कि अब ममता बनर्जी ने सराहनीय कार्य किया है। हमारा समर्थन उनके साथ है। हमने उनके साथ मिलकर वाजपेयी सरकार में काम किया था और हमें उनपर पूरा विश्वास है। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी के व्यक्तित्व की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। हम उनके साथ हैं। यह पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं है, बल्कि देशहित में उठाया गया कदम है। देश किसी भी पार्टी से ऊपर है और हम देश की रक्षा के संघर्ष में ममता के साथ हैं।।हालांकि दोनों ही तीसरे मोर्चे के सवालों से बचते दिखाई पड़े लेकिन ममता की तारीफ करने में दोनों नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे