नयी दिल्ली : कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर बनी हुई है और उन्हें एक- दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सर गंगाराम अस्पताल ने आज यहां यह जानकारी दी। अस्पताल के निदेशक मंडल के अध्यक्ष डा डी एस राणा की तरफ से आज जारी श्रीमती गांधी के स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और हालत स्थिर बनी हुई। उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दी सकती है। श्रीमती गांधी को ‘फूड प्वाइजनिंग’ के कारण यहां सर गंगाराम अस्पताल में रविवार को भर्ती कराया गया था।
(वार्ता)