महिला कांस्टेबल और बस कंडक्टर में जमकर चले लात-घूंसे , वीडियो हुआ वायरल

Summary :

NULL

तेलंगाना के महबूबनगर जिले में बस की महिला कंडक्टर को एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा की गई पिटाई का कथित वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दे की दरअसल विवाद तब हुआ जब महिला पुलिसकर्मी ने बस का किराया (15 रुपए) देने से इंकार कर दिया और बस कंडक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Source

खबर के अनुसार पुलिस कांस्टेबल रजिता कुमारी महबूबनगर से 23 किलोमीटर दूर नावाब पेट ड्यूटी के लिए पुलिस स्टेशन जा रही थीं। कुमारी का दावा है कि घटना के वक्त वो ड्यूटी पर थीं और उन्होंने यूनिफॉर्म भी पहन रखी थी। इसलिए उन्होंने टिकट ना लेने के लिए कहा।

Source

लेकिन कंडक्टर ने ये मानने से इंकार कर दिया। कंडक्टर ने कहा कि सिर्फ पुलिस अधिकारी ही बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं। महिला पुलिसकर्मी ने आगे कहा कि एक कंडक्टर को पुलिसकर्मी से सवाल-जवाब नहीं करने चाहिए।

वहीं वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि इससे दोनों की बहस मारपीट में बदल गई। शोभा रानी ने नवाब पेट पुलिस स्टेशन जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई जहां रजिता कुमार तैनात हैं। हालांकि , कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी ।

वही इस घटना की निंदा करते हुए परिवहन निगम के कर्मचारियों ने कल प्रदर्शन किया और बाद में महबूबनगर में एक रैली भी निकाली। उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को निलंबत करने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंडक्टर ने जब महिला कांस्टेबल से टिकट खरीदने को कहा तो उसने इनकार कर दिया।

घटना पर प्रतिक्रिया करते हुए महबूबनगर की पुलिस अधीक्षक बी. अनुराधा ने कहा कि उन्होंने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जांच की रिपोर्ट आने के बाद कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल को महबूबनगर पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है ।

https://youtu.be/DbH_iRqAQDQ

Desk Team