पटना : प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में मोकामा विधानसभा के अन्तर्गत कसहा दियारा ग्राम पंचायत के पंचायत समिति के सदस्या श्रीमती शैली देवी ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में लालबहादूर निषाद, रामसखी देवी, विपिन सिंह निषाद, संजीव बिन्द, इन्ददेव निषाद, पशुराम पासवान, सुरज निषाद, बहादुर निषाद, मनोज सिंह निषाद, सकलदेव निषाद, फुलो देवी, कारी देवी, शंजू देवी, सुगिया देवी, जीरा देवी एवं विक्की पासवान इत्यादि शामिल थे।
श्री रंजय कुमार यादव शिक्षा बिद बिहटा निवासी ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता ग्रहण समारोह में पटना जिला राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव, प्रवक्ता चितरंजन गगन, दस्तकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मदन शर्मा, , भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय कुमार यादव, निर्भय अम्बेदकर, मंजू दास, मनोज बिदासरिया, पृथ्वीराज चौहान, युगल किशोर, एस. पी. सिन्हा, मिंकू यादव एवं सदाशिव यादव उपस्थित थे।
सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों एवं सिद्धांतों में आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के हाथों को मजबूत करना है। सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव को गरीबों का मसीहा बताया तथा तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार एवं देश का भविष्य बताया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।