जापान द्वारा डोकलाम विवाद पर बयान देने के बाद चीन बौखला गया है। चीन ने जापान को साफ कहा कि वह इस मामले में बिना सोचे समझे कुछ भी बयान न दे। चीन ने कहा कि अगर वह भारत का साथ देना भी चाहता है तो भी चीन के खिलाफ बयान देने से बचे। वहीं चीन के साथ डोकलाम विवाद पर भारत के कूटनीतिक प्रयासों का रंग दिखना शुरू हो गया है।
दरअसल, जापान ने कहा है कि दोनों देशों के बीच विवाद का हल बातचीत के जरिए होना चाहिए। दो महाशक्तियों के समर्थन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के पक्ष में बन रहे माहौल के बीच चीन भड़क उठा है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, डोकलाम पर भारत का रुख स्पष्ट है और इस विवाद के हल के लिए चीन से बात हो रही है और होती रहेगी। चीन के टीवी चैनल द्वारा भारत का मजाक उड़ाए जाने के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हर बात पर बयान देने की जरूरत नहीं होती है।