देहरादून : देहरादून नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की पिछले 10 दिन से चल रही हड़ताल के कारण पूरे शहर में लग गये कूड़े के बड़े-बड़े ढेरों पर ध्यान आकृष्ट करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस ने आज राज्यपाल डा कृष्णकांत पाल से आग्रह किया कि वह राज्य सरकार को हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता कर स्थिति को जल्द सुधारने के निर्देश दें। प्रदेश कांग्रेस के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां राजभवन में राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा ।
ज्ञापन में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि उत्तराखण्ड की राजधानी में नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं जिस कारण पूरा नगर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है और मुख्य मार्गों से लेकर कॉलोनियों, गली तथा मोहल्लों में गन्दगी फैल गयी है। बेमौसम बरसात व गर्मी के कारण कूड़े से पूरे शहर में दुर्गन्ध फैलने तथा इससे महामारियां पैदा होने का खतरा व्यक्त करते हुए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इस हड़ताल के लिए राज्य सरकार, नगर विकास मंत्रालय व नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



