कर्नाटक में बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही समूचा विपक्ष हमलावर हो गया है। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी लेकर अखिलेश यादव तक ने कर्नाटक में बीजेपी की हार को लोकतंत्र की जीत बताया है। इस बीच कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना कुत्ते से कर विवाद पैदा कर दिया है।
आपको बता दे कि संजय निरुपम ने कहा कि इस देश में वफादारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया है कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला जी ने, अब शायद ही हिंदुस्तान का हर आदमी अपने कुत्ते का नाम वजुभाई वाल ही रखेगा क्योंकि इससे ज्यादा वफादार तो कोई हो ही नहीं सकता।
#WATCH Derogatory statement by Congress’ Sanjay Nirupam, says, ‘Iss desh mein wafadari ka naya kirtimaan sthaapit kiya hai Vajubhai Vala (#Karnataka Guv) ji ne, ab shayad India ka har aadmi apne kutte ka naam Vajubhai Vala hi rakhega kyunki isse zyada wafaadaar koi ho nahi sakta’ pic.twitter.com/P0EtWWo58i
— ANI (@ANI) May 19, 2018
भाजपा की ढाई दिन की सरकार गिरने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘कर्नाटक विधानसभा में क्या हुआ आपने देखा? येदियुरप्पा ने इस्तीफा दिया और इसके बाद बीजेपी के सभी नेता राष्ट्रगान से पहले ही सदन से उठकर चले गए। आपने देखा कैसे बीजेपी ने राष्ट्रगान का अपमान किया? बीजेपी का नेचर ऐसा ही है। वे हर चीज का अपमान करते हैं। वे विधानसभा का, सुप्रीम कोर्ट का हर इंस्टीट्यूट का अपमान करते हैं।
कर्नाटक में नाटक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बहुमत का दावा कर रही भाजपा सरकार ने बहुमत साबित करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। ढाई दिन पहले मुख्यमंत्री बने बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दिया और फिर राज्यपाल से मिलकर उन्हें ये सौंपा।
येदियुरप्पा के इस्तीफे के साथ ही प्रदेश में भाजपा सरकार गिर गई, जिससे कांग्रेस-जेडीएस खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।